राजस्थान की ग्लोबीय स्थिति | location of Rajasthan

राजस्थान की भौगोलिक अवस्थिति

राजस्थान भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है।

राजस्थान का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार 23° 03‘ उत्तरी अंक्षाश से 30° 12‘ उत्तरी अंक्षाश एवं 69° 30‘ पूर्वी देशान्तर से 78° 17‘ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है अर्थात् राजस्थान राज्य 7°09‘ अक्षांशों एवं 8° 47‘ देशांतरों के मध्य स्थित है। 

राजस्थान के देशान्तरीय विस्तार के कारण पूर्वी सीमा से पश्चिमी सीमा में समय का 36 मिनिट (4°X9 देशान्तर = 36 मिनिट) का अन्तर आता है अर्थात् धौलपुर में सुर्योदय के लगभग 36 मिनिट बाद जैसलमेर में सुर्योदय होता है। 

देशांतरों की कुल संख्या 360 है। दो देशांतरों के मध्य की दूरी को गोरे कहा जाता है। दो देशांतरों के मध्य 111 किमी का अंतर होता है तथा एक देशांतर को पार करने में 4 मिनट का अंतर आता है। 15 देशांतर पार करने पर 1 घण्टे का अंतर आ जाता है। राजस्थान में धौलपुर जिले में सुर्योदय एवं सुर्यास्त सबसे पहले तथा जैसलमेर जिले में सुर्योदय एवं सुर्यास्त सबसे अंत में होता है। इसका मूल कारण धौलपुर का सबसे पूर्वी जिला एवं जैसलमेर का सबसे पश्चिमी जिला होना है। 

कर्क रेखा (साढ़े तेईस डिग्री उत्तरी अक्षांश) राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दक्षिण से तथा बाँसवाड़ा जिले के लगभग मध्य में से गुजरती है। 

कर्क रेखा का राजस्थान में विस्तार 26 किमी है। 

कर्क रेखा के सर्वाधिक नजदीक मुख्यालय बाँसवाड़ा एवं सर्वाधिक दूर जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर है।

राजस्थान में सूर्य की किरणों का सीधापन व तिरछापन का मूल कारण यह है कि 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर सीधा चमकता है इसके बाद में यह दक्षिणायन हो जाता है जिसके कारण बाँसवाड़ा में सूर्य की किरणें सर्वाधिक सीधी व श्रीगंगानगर जिले में सूर्य की किरणें सर्वाधिक तिरछी पड़ती है।

विस्तार - उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव (कुशलगढ़ तहसील, बाँसवाडा) तक राजस्थान का विस्तार 826 किलोमीटर है। राजस्थान की पश्चिम से पूर्व की लम्बाई 869 किलोमीटर (पश्चिम में कटरा गाँव (जैसलमेर तक) से पूर्व में सिलान गाँव (राजाखेड़ा तहसील, धौलपुर) तक, है।

राजस्थान की उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व की लम्बाई 850 किलोमीटर तथा उत्तर पूर्व से दक्षिण पूर्व तक के विकर्ण की लंबाई 784 किलोमीटर है। 

राजस्थान की उत्तर से दक्षिण व पूर्व से पश्चिम की सीमा मिलाने पर नागौर जिले का मूंडवा स्थान दोनों तरफ से आता है।

क्षेत्रफल - राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी. या 1,32,140 वर्ग मील है। राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41% या 1/10 वाँ भाग है। 01 नवम्बर, 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ के नये राज्य बन जाने के बाद राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य बन गया है। 

Note:- सन् 2000 में 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ (मध्यप्रदेश से), 9 नवंबर को उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश से) तथा 15 नवंबर को झारखण्ड (बिहार से) क्रमशः 26वाँ, 27वाँ तथा 28वाँ राज्य बनाया गया। 

राजस्थान की ग्लोबीय स्थिति | location of Rajasthan

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 5 बड़े राज्य-राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और आन्ध्रप्रदेश। 

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान ग्रेट ब्रिटेन से 2 गुना, चेकोस्लावाकिया से 3 गुना, श्रीलंका से 5 गुना तथा इजराइल से 17 गुना बड़ा है तथा जापान से थोड़ा ही छोटा है। गणनात्मक दृष्टि से राजस्थान का क्षेत्रफल विश्व के 128 देशों से अधिक है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला-जैसलमेर (38401 वर्ग किमी.)। 

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के चार जिले-जैसलमेर (38401 वर्ग किमी.), बाड़मेर (28387 वर्ग किमी.), बीकानेर (30239 वर्ग किमी.) तथा जोधपुर, भारत के सात राज्यों-गोवा (3702 वर्ग किमी.), सिक्किम (7096 वर्ग किमी), त्रिपुरा (10492 वर्ग किमी.), नागालैण्ड (16579 वर्ग किमी), मिजोरम (21987 वर्ग किमी.), मणिपुर (22327 वर्ग किमी.), मेघालय (22429 वर्ग किमी.), से बड़े हैं। 

जैसलमेर का क्षेत्रफल धौलपुर के क्षेत्रफल का 12.66 गुना है। 

स्थलीय सीमा - राजस्थान की स्थलीय सीमा की कुल लंबाई 5920 किमी. है। - भारत-पाकिस्तान अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का नाम रेडक्लिफ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है क्योंकि इस सीमा का निर्धारण अंग्रेज वकील सीरील माइकल रेडक्लिफ ने किया था। 

राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई 1070 किमी. है, जो हिन्दूमल कोट (उत्तर में फजिल्का से 10 किमी. दक्षिण, गंगानगर) से बाखासर ग्राम, शाहगढ़ (बाड़मेर) तक विस्तृत है। यह राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा का 18.07% है।

पाकिस्तान से लगती सीमा पर कांटेदार तार से तारबंदी की गई है किंतु जैसलमेर जिले में लगभग 40 किमी सीमा (शाहगढ़ बल्ख) ऐसी है जिस पर तारबंदी नहीं है यहीं वह क्षेत्र है जहाँ सीमापार से सर्वाधिक घुसपैठ होती है अतः रात में इस क्षेत्र की निगरानी के लिए बी.एस. एफ. की टुकड़ी तैनात की गई है। इनको हैलोजन जलाने के लिए विद्युत आपूर्ति का कार्य जोधपुर विद्युत वितरण निगम करता है। 

  • जैसलमेर के शाहगढ़ बल्ख क्षेत्र में भारत का पहला चीता अभ्यारण्य बनाया जाना प्रस्तावित है। जहाँ चीते ईरान व अफ्रीका से लाये जाएँगे। 
  • भारत व पाकिस्तान के मध्य की सीमारेखा रेडक्लिफ की कुल लंबाई 3310 किमी है जो चार राज्यों जम्मू और कश्मीर (1216 किमी) पंजाब (514 किमी), राजस्थान (1070 किमी) तथा गुजरात (510 किमी) अर्थात् चार राज्यों को स्पर्श करती है। अतः राजस्थान में रेडक्लिफ सीमारेखा का लगभग 32.32% भाग आता है। 

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित राजस्थान के जिले (उत्तर से दक्षिण के क्रम में) श्रीगंगानगर बीकानेर, जैसलमेर और बाडमेर।

Short Trick - पाकिस्तान की सीमा पर ‘बाजै बींग‘ 

बीकानेर 168 किमी. (न्यू.)             श्रीगंगानगर 210 किमी. 

बाड़मेर 228 किमी.                         जैसलमेर 464 किमी. (सर्वा.) 

पाकिस्तान के वे जिले जो राजस्थान की सीमा पर स्थित है (उत्तर से दक्षिण के क्रम में) - बहावलपुर, खैरपुर, मीरपुर खास। 

Short Trick  - पाकिस्तान खैर मना वरना मीर बह जाता। 

  • पाकिस्तान का बहावलपुर जिला राजस्थान से सर्वाधिक लम्बी सीमा एवं मीरपुर खास से न्युनतम सीमा बनाता है। 
  • पाकिस्तान के सर्वाधिक निकट नगर श्रीगंगानगर है। 
  • पाकिस्तान से सर्वाधिक दूरस्थ नगर बीकानेर है।

आकृति - विषमकोणीय चतुर्भुज (Rhombus) या पतंग के समान। 

सर्वप्रथम टी.एच.हेण्डले ने राजस्थान की आकृति को विषमकोणीय चतुर्भुज या पतंगाकार कहा था। 

राजस्थान का दक्षिणी छोर कच्छ की खाड़ी से 225 किमी. तथा अरब सागर से 400 किमी दूर है। राज्य का अधिकांश भाग समुद्र तल से लगभग 370 मीटर (से कम) ऊँचा है। 

राजस्थान के दो जिले ऐसे है जो भौगोलिक दृष्टि से दो भागों में बँटे हुए हैं -चित्तौड़गढ़, अजमेर।


अन्तर्राज्यीय सीमा - राजस्थान की अन्तर्राज्यीय सीमा की लम्बाई-4850 किमी. (5920 किमी. कुल स्थलीय सीमा-1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा)।


राजस्थान के पड़ोसी राज्य व सीमा की लंबाई

पंजाब                                89 किमी (न्यूनतम) 

हरियाणा                                   1262 किमी

उत्तर प्रदेश                                  877 किमी 

मध्यप्रदेश                             1600 किमी (अधिकतम) 

गुजरात                                     1022 किमी 

महायोग                                    4850 किमी 


Post a Comment

0 Comments